Monday, October 7, 2019

Kumar Vishwas Famous shayari

1. कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है,
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है.
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है,
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है.

 2. पनाहों में जो आया हो, उस पर वार क्या करना
    जो दिल हारा हुआ हो,
    उस पे फिर से अधिकार क्या करना
    मोहब्बत का मज़ा तो,
   डूबने की कशमकश में है.
   जो हो मालूम गहरायी, तो दरिया पार क्या करना..

3.    मेरे जीने मरने में,
    तुम्हारा नाम आएगा.

     मैं सांस रोक लू फिर भी,
    यही इलज़ाम आएगा.

    हर एक धड़कन में जब तुम हो,
    तो फिर अपराध क्या मेरा,

  अगर राधा पुकारेंगी,
    तो घनश्याम आएगा.

4.
समंदर पीर का अन्दर है,
  लेकिन रो नहीं सकता

  यह आंसू प्यार का मोती है,
   इसको खो नहीं सकता.

   मेरी चाहत को दुल्हन तू,
  बना लेना मगर सुन ले.

  जो मेरा हो नहीं पाया,
  वो तेरा हो नहीं सकता.

5.    भ्रमर कोई कुमुदनी पर मचल बैठा तो हंगामा
   हमारे दिल में कोई ख्वाब पल बैठा तो हंगामा

   अभी तक डूब कर सुनते थे सब किस्सा मोहब्बत का
   मैं किस्से को हकीकत में बदल बैठा तो हंगामा.

तू अपनी खूबियां ढूंढ कमियां निकालने के लिए लोग हैं

 तू अपनी खूबियां ढूंढ .... कमियां निकालने के लिए लोग हैं | अगर रखना ही है कदम.... तो आगे रख , पीछे खींचने के लिए लोग हैं | सपने देखने ही है ...